भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी 20 में तूफानी शतक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों का पुरस्कार मिला।
अभिषेक ने गुरूवार को मैच के बाद कहा मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसा पिछले दो साल से कर रहे हैं और एकाध ख़राब सीरीज से हमारा मूल्यांकन नहीं हो सकता।
Also Read : शादाब और मोकीम ने अमेजन वॉरियर्स को 76 रन पर समेटा
एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर उतार-चढ़ाव आता है लेकिन एक टीम के तौर पर हम क्या सोचते हैं यह मायने रखता है। यह प्रोसेस पर निर्भर करता है, मैं सीरीज से पहले काफी तैयारी करता हूं और एक बल्लेबाज के तौर पर मैं काफी स्पेसिफिक तौर पर सोचता हूं कि पावरप्ले में कैसे बल्लेबाजी करनी है और किनके ख़िलाफ आक्रमण करना है।
उन्होंने कहा ऐसे में कोच और कप्तान से समर्थन मिलना जरूरी होता है और मुझे काफी समर्थन मिल रहा है। मैं किसी एरिया तक ख़ुद को बांधना नहीं चाहता हूं, मैं बॉल को देखकर हिट करने का प्रयास करता हूं और आने वाले मुक़ाबलों में भी ऐसा ही करूंगा। हमारी टीम में कल्चर यही है कि हमें पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरने हैं और विपक्षी टीम पर हावी होना है।
Pic Credit : ANI
