Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अलाना किंग फिर बनीं दुनिया की नंबर एक वनडे गेंदबाज

Pune, May 28 (ANI): Supernovas Alana King celebrates the dismissal during the Final match of Women's T20 Challenge 2022 between Supernovas and Velocity, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune on Saturday. (ANI Photo/IPL Twitter)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज अलाना किंग वनडे में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक गेंदबाज बन गई हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम अलाना को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है। 

अलाना किंग ने मार्च में नंबर एक गेंदबाज की पोजीशन को हासिल किया था। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद ही सोफी एक्लेस्टोन ने उनकी बादशाहत को खत्म कर दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में अलाना ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। इस स्पेल में अलाना ने 44 गेंदें डॉट फेंकी थीं और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अलाना ने वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वह सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं और उन्होंने साइवर-ब्रंट को एक पायदान नीचे धकेल दिया है।

Also Read : राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो विवाद पर तोड़ी चुप्पी

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों को भी मिला है। मैडी ग्रीन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गई हैं और उन्होंने टॉप 10 में जगह बना ली है। वहीं, दूसरे वनडे में 179 रनों की यादगार पारी खेलकर अमेलिया केर ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह 6 पायदान ऊपर चढ़कर अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें नंबर पर आ गई हैं। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हर फॉर्मेट में इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। वह लगातार बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रही हैं।

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। टी20 में भी अमेलिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और वह दुनिया की नंबर एक ऑलराउंडर भी बनी हुई हैं। वहीं, वनडे के ऑलराउंडर रैंकिंग में अमेलिया केर अब मारिजाने कैप से आगे निकल गई हैं। साउथ अफ्रीका की अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। क्लो ट्रायोन और सुने लुस ने अपने शानदार योगदान के दम पर ऑलराउंडर रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाए हैं। ट्रायोन 2 पायदान की छलांग के साथ 12वें नंबर पर आ गई हैं। वहीं, सुने लुस 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version