Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया किस

Ahmedabad, June 04 (ANI): Royal Challengers Bengaluru's Virat Kohli and his wife Anushka Sharma pose for a picture with the trophy after RCB's win in the Indian Premier League 2025 final match against Punjab Kings, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Tuesday. (ANI Photo)

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है। इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है। 

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में इमोजी के जरिए अपने इमोशन्स जाहिर किए। उन्होंने विनर, हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया। अभिनेत्री का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तस्वीर में विराट कोहली रेड कलर की आरसीबी जर्सी में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में चमचमाती ट्रॉफी दिखाई दे रही है, जबकि अनुष्का लाइट ब्लू कलर की शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड रेड रखा गया, जिससे तस्वीर की खूबसूरती और बढ़ गई है।

Also Read : सीएम मोहन यादव बोले, ‘मध्य प्रदेश में जल्दी लागू होगी यूसीसी’

इस पोस्ट को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। गायिका नीति मोहन, अभिनेत्री गौहर खान और आंचल मुंजाल समेत कई लोग कमेंट में जीत के जश्न का हिस्सा बन रहे हैं।

इस पोस्ट से पहले भी विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए। फैंस को यह वीडियो इतना पसंद आया कि कुछ ही मिनट में यह इंटरनेट पर छा गया। वीडियो में विराट कोहली टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते दिखाई दिए।

इससे पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी के साथ चैम्पियन वाली तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version