nayaindia Asian games 2023 भारत ने पूरा किया पदकों का शतक
Trending

भारत ने पूरा किया पदकों का शतक

ByNI Desk,
Share

हांगझाऊ। एशियाई खेलों में भारत ने पदकों का शतक पूरा कर लिया है। 19वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को भारत ने पदकों की झड़ी लगा दी। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीते, जिसके बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 107 पहुंच गई। यह भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने पांच साल पहले 2018 के एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा 70 पदक जीते थे।

भारत ने शनिवार को छह स्वर्ण पदक जीते, जिसके बाद भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 28 हो गई। भारत 28 स्वर्ण और कुल 107 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। यह पदक तालिका में भी भारत का दूसरा सबसे बेहतरीन स्थान है। 200 स्वर्ण पदकों के साथ 382 पदक लेकर चीन पहले स्थान पर है। 51 गोल्ड और 186 पदकों के साथ जापान दूसरे और 41 गोल्ड और 190 पदकों के साथ दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर है।

बहरहाल, एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने विवादित मुकाबले में ईरान को हरा कर गोल्ड जीता। बारिश की वजह से पुरुष क्रिकेट टीम का फाइनल मैच नहीं हो सका लेकिन रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मिला। महिला कबड्डी टीम ने भी गोल्ड जीता और तीरंदाजों ने भी गोल्ड जीत कर दिया। महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए 100वां मेडल जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में एक सौ मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी। शानिवार को तीरंदाजी में चार पदक आए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें