अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले पुरुष वनडे मैच के दौरान धीमे ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना तब लगाया जब ऑस्ट्रेलिया तय समय से एक ओवर पीछे पाया गया। यह मैच डरबन में गुरुवार को खेला गया था।
Also Read : चंद्रमा ही नहीं, पृथ्वी की बदलती जलवायु भी ज्वार-भाटे पर डाल रही असर
खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है) के अनुसार, निर्धारित समय में ओवर पूरे न कर पाने पर खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित जुर्माना भी मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।
मैदान पर मौजूद अंपायर आसिफ याकूब और लुबाबालो गकुमा, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर अर्नो जैकब्स ने यह आरोप लगाया था।
Pic Credit : UNI
