खेल समाचार

Tokyo Olympic में भारत की एक और जीत, 41 साल बाद Hockey के Semifinal में पहुंचा, मुकाबला बेल्जियम से होगा

ByRahul Kumar Tamboli,
Share
Tokyo Olympic में भारत की एक और जीत, 41 साल बाद Hockey के Semifinal में पहुंचा, मुकाबला बेल्जियम से होगा
India in Hockey Semifinal : टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और सफलता हाथ लगी है। हॉकी के क़्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हॉकी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने 3-1 से जीत हासिल की। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह और गुरजंत सिंह ने गोल किया है। भारत ग्रेट ब्रिटेन पर हावी रही है। टीम इंडिया आक्रामक हॉकी खेल रही है। उसने 7वें और 16वें मिनट में गोल किया है। 41 साल बाद भारत ने हॉकी में इस तरह का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में मुकाबला बेल्जियम से होगा। India in Hockey Semifinal बता दें मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम किया था। शुरू से ही आक्रामक नजर आ रही भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2-1 से आगे थी और अंत में मेजबान जापान के खिलाफ मुकाबले को 5-3 से अपने नाम कर लिया था। टोक्यो ओलंपिक में चक दे इंडिया Hockey जिसने भारत को Olympics इतिहास के सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल दिए हैं. पिछले कुछ समय में अंधेरे में जी रहा था, लेकिन Tokyo Olympics से इसकी एक नई शुरुआत हो चुकी है. एक नए सवेरा है. भारतीय हॉकी टीम 1980 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई है. 1980 Moscow Olympics में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था, तो वहीं 1984 ओलंपिक में टीम 5 नंबर पर रही थी. इस बार टीम बेहतरीन और इरादे मजबूत हैं. Tokyo में एक हार के अलावा जिस तरह टीम इंडिया ने प्रदर्शन दिखाया है, उसने एक नई उम्मीद जगाई है. इसे भी पढ़े- नहीं लगी कोई चोट फिर भी बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, जानिए क्या है वजह

सिंधु ने रचा इतिहास

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया है। सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार (कांस्य- बीजिंग 2008, रजत- लंदन 2012) ने यह कारनामा किया था। इसे भी पढ़े- PV Sindhu ने India को Tokyo Olympic में दूसरा मैडल दिलाकर रच दिया यह इतिहास, बन गई पहली महिला खिलाड़ी जिसने यह कारनामा किया
Published

और पढ़ें