खेल समाचार

इंडोर हॉकी विश्व कप 2021 की मेजबानी करेगा बेल्जियम

ByNI Sports Desk,
Share
इंडोर हॉकी विश्व कप 2021 की मेजबानी करेगा बेल्जियम
लुसाने। एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप के छठे संस्करण की मेजबानी बेल्जियम 3-7 फरवरी, 2021 तक करेगा। एफआईएच ने आज यह जानकारी दी। रॉयल बेल्जियम हॉकी संघ इस टूर्नामेंट की मेजबानी लेज प्रांत के काउंटी हॉल में करेगा। एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड ने टूर्नामेंट की मेजबानी बेल्जियम को दी है जिसमें पुरुष और महिला वर्गों में 12-12 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रिया की पुरुष और जर्मनी की महिला टीम ने 2018 में जर्मनी के बर्लिन में पिछले इंडोर विश्व कप में खिताब जीते थे।
Published

और पढ़ें