मुंबई | राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2021 (Out from IPL 2021) में अब और नहीं खेल पाएंगे। उंगली में चोट के कारण वे मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनुभवी डेविड मिलर को मिल सकती है। आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सोमवार को टीम के पहले मुकाबले में स्टोक्स की बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। जब उन्होंने रियान पराग (Rian Parag) की गेंद पर क्रिस गेल (Chris Gayle) का कैच पकड़ा तभी यह चोट लगी है। बेन स्टोक्स की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1382018247441084417?s=20
राजस्थान रॉयल्स को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। राजस्थान पिछले सीजन में आठवें नंबर पर रहा था। यह टीम पहले से ही अपने अनुभवी तेज ब्रिटिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कमी महसूस कर रही है। जोफ्रा हाथ की सर्जरी के बाद ट्रेनिंग तो शुरू कर चुके हैं, लेकिन टीम के साथ जुड़ने को लेकर अभी भी संदेह बरकरार है।
जोफ्रा पहले से बाहर हैं
राजस्थान रॉयल्स को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। राजस्थान पिछले सीजन में आठवें नंबर पर रहा था। यह टीम पहले से ही अपने अनुभवी तेज ब्रिटिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कमी महसूस कर रही है। जोफ्रा हाथ की सर्जरी के बाद ट्रेनिंग तो शुरू कर चुके हैं, लेकिन टीम के साथ जुड़ने को लेकर अभी भी संदेह बरकरार है।
इसे भी पढ़ें :-FIH Pro League : ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 1-0 से हराया
साथ रहेंगे बेन
राजस्थान की टीम ने स्टोक्स के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है टीम ने एक बयान में कहा, 'हमें इस बात की ख़ुशी है कि बेन टीम के साथ रहेंगे और अपने बहुमूल्य सुझाव उपलब्ध कराते रहेंगे। इस बीच हम शेष सत्र के लिए संभावित वैकल्पिक स्थान ढूंढने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।'
इसे भी पढ़ें :-IPL-14 : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की सराहना की
रॉयल्स के पास अब यह विकल्प
अब राजस्थान रॉयल्स के पास बैक अप विकल्प में डेविड मिलर और लियाम लिविंगस्टोन हैं। आज एक ट्वीट को देखें तो मिलर का पलड़ा भारी नजर आता है कि वह स्टोक्स की जगह टीम में लौटें। टीम प्रबंधन का कहना है कि वह इंग्लैंड के इन अनुभवी खिलाड़ियों के बदले उन्हीं के जितनी क्षमता वाले खिलाड़ियों की समीक्षा कर रहा है। राजस्थान रॉयल्स गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा। डेविड मिलर को इन्क्लूड करते हुए किए गए एक ट्वीट में साफ होता है कि राजस्थान रॉयल्स बेन की जगह उनको मौका दे सकती है।
[embed]https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1382258915396624387?s=20[/embed]
आपको बता दें कि स्टोक्स पिछले सीजन भी छह लीग मुकाबलों से बाहर रहे थे, तब उन्हें अपने बीमार पिता को लेकर न्यूजीलैंड लेकर जाना पड़ा था। अब राजस्थान रॉयल्स के पास बैक अप विकल्प में डेविड मिलर और लियाम लिविंगस्टोन हैं। टीम प्रबंधन का कहना है कि वह इंग्लैंड के इन अनुभवी खिलाड़ियों के बदले उन्हीं के जितनी क्षमता वाले खिलाड़ियों की समीक्षा कर रहा है। राजस्थान रॉयल्स गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा।
IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स से बाहर हुए Ben Stocks की जगह ले सकते हैं David Miller
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...