Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Border Gavaskar Trophy: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोटिल हुआ स्टार बल्लेबाज

Border Gavaskar Troph

Border Gavaskar Trophy: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी। सीरीज के पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है।

टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लग गई है। चोट की वजह से गिल की उंगली में फ्रैक्चर आई है। उनका पर्थ टेस्ट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। (Border Gavaskar Troph)

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने गिल की चोट की पुष्टि की, लेकिन कहा कि पर्थ में शुरुआती टेस्ट से उन्हें बाहर करना जल्दबाजी होगी। मेडिकल टीम उन पर कड़ी नजर रख रही है।

शुभमन गिल की चोट से पहले केएल राहुल और विराट कोहली भी चोटिल हो गए थे, हालांकि कोहली अब पूरी तरह फिट हैं।

also read: उर्फी जावेद ने गोल्डन ड्रेस में फलॉन्ट किया फिगर, दिखा…

विराट कोहली हुए फिट

खबर के अनुसार विराट कोहली बिल्कुल ठीक हैं, उन्होंने मैच सिमुलेशन में बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की और आउट होने के बाद नेट पर हिट भी किया। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। Border Gavaskar Troph)

पर्थ में भारतीय टीम पिछले दो दिनों से नेट्स और अब मैच सिमुलेशन में काम कर रहा है, भारतीय क्रिकेट टीम को एक अभ्यास मैच खेलना था, लेकिन प्रबंधन ने इसके खिलाफ सेंटर विकेट पर मैच सिमुलेशन का विकल्प चुना।

Exit mobile version