नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को कहा है कि वह नस्लभेद के खिलाफ है।
आईसीसी ने कहा, विविधता के बिना क्रिकेट कुछ भी नहीं है। विविधता के बिना आपको असल तस्वीर भी नहीं मिलती। आईसीसी ने यह बात एक वीडियो के साथ ट्वीट की जिसमें इंग्लैंड विश्व कप-2019 की जीत का जश्न मना रही है।
इंग्लैंड टीम को अपनी विविधता के लिए जाना जाती है क्योंकि उसमें दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और दक्षिण एशियाई मूल के खिलाड़ी आम तौर से खेलते दिखते हैं। टीम के कप्तान इयोन मार्गन खुद आयरलैंड के हैं। मोर्गन ने विश्व कप जीत के बाद कहा था कि अल्लाह टीम के साथ है, जैसा कि लेग स्पिनर आदिल राशिद ने उनसे कहा था।
फाइनल के बाद मोर्गन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था, हमारे साथ अल्लाह भी था। मैंने आदिल से बात की थी। उन्होंने कहा था कि अल्लाह निश्चित तौर पर हमारे साथ है। इससे पहले, भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद और पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश ने खुलासा किया था कि कभी उन्हें भी क्रिकेट के मैदान पर नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और डैरेन सैमी ने भी नस्लभेद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी और क्रिकेट जगत से इसके खिलाफ बोलने की अपील की थी।
विविधता के बिना क्रिकेट कुछ भी नहीं : आईसीसी
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...