Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Dhoni ने शहंशाह और बादशाह को पछाड़ कायम किया कैप्टन कूल का जलवा

ms dhoni ipl 2025

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब मैदान पर कम नजर आते हों और केवल आईपीएल में खेलते हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है, जो उनकी मजबूत मार्केट वेल्यू को दर्शाती है।

टीएएम मीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने साल 2024 के पहले छह महीनों में मार्केट वेल्यू के मामले में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है।

also read: MS Dhoni के पास है पुरानी-खटारा कार, फरारी और मर्सेडीज को भी देती है मात

धोनी की ब्रांड एंबेसडर की शानदार सूची

धोनी की लोकप्रियता और भरोसेमंद छवि ने उन्हें कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनाया है। हाल ही में उन्होंने यूरोग्रिप टायर्स के साथ करार किया है।

इसके अलावा, वह गल्फ ऑयल, क्लियरट्रिप, मास्टर कार्ड, सिटरोन, और लेस जैसे नामी ब्रांड्स से भी जुड़े हुए हैं।

फैंस के दिलों पर राज करने वाले माही की लोकप्रियता क्रिकेट से कहीं आगे बढ़ चुकी है। वह आज भी न केवल अपने खेल बल्कि अपने सरल व्यक्तित्व और ब्रांड वैल्यू के कारण भी सबके चहेते बने हुए हैं। यही कारण है कि वह हर उम्र और वर्ग के लोगों के बीच बेहद प्रिय हैं।

धोनी की लोकप्रियता सब पर भारी

2024 के पहले हाफ में महेंद्र सिंह धोनी ने 42 ब्रांड्स के साथ डील की है, जो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से एक ज्यादा और बादशाह शाहरुख खान से आठ ज्यादा है।

धोनी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मैदान पर मौजूदगी भले ही कम हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता और मार्केट वेल्यू में कोई कमी नहीं आई है। (MS Dhoni)

धोनी खेलें या न खेलें, लेकिन वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और ब्रांड वैल्यू उन्हें देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटीज में शामिल करती है।

IPL-2025 के लिए CSK ने किया रिटेन

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को आईपीएल-2025 के लिए रिटेन किया है। हालांकि, इस बार उनकी कीमत में कमी आई है।

धोनी पहले 12 करोड़ के थे, लेकिन अब उन्हें 4 करोड़ में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया गया है।

धोनी का ब्रांड और उनकी लोकप्रियता हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। फैंस के दिलों में उनकी खास जगह उन्हें एक खास पहचान देती है, जो उन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारों से भी आगे खड़ा करती है।

क्या होगा आखिरी आईपीएल?(MS Dhoni)

माही के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। धोनी के कारण यह फ्रेंचाइजी काफी लोगों की पसंद बनी हुई है।

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। पिछले साल उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया था। चेन्नई काफी करीब आकर प्लेऑफ में जाने से रह गई थी।

धोनी को लेकर हर साल कहा जाता है कि ये उनका आखिरी आईपीएल होगा। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और तब से हर साल उनके आईपीएल से संन्यास की खबरें उठती हैं।

आईपीएल-2024 में भी इसी तरह की खबरें आई थीं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बार फिर धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Exit mobile version