ऑकलैंड। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और 73 गेंदों पर 55 रन बनाए।
वह हालांकि टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से आगे जरूर निकल गए। जडेजा ने नंबर-7 पर आकर सातवीं बार अर्धशतक जमाया है।
इसी के साथ वह नंबर-7 पर सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने धोनी और कपिल को पीछे किया है। इन दोनों के नाम नंबर-7 पर छह-छह अर्धशतक हैं। धोनी ने अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। ऐसे में वह जडेजा को पीछ कर सकते हैं। जडेजा का यह कुल 12वां अर्धशतक है।
ऑकलैंड की पारी के बाद धोनी, कपिल से आगे निकले जडेजा
और पढ़ें
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...