पूर्व हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटाफ ने इंग्लैंड लायंस के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्लिंटाफ ने सितंबर 2024 में यह पद संभाला था। उन्होंने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा मैने लायंस के साथ अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
Also Read : जेमिमा चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलना संदिग्ध
उन्होंने कहा मैने देश के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने का पूरा मजा लिया और उन्हें आगे बढते देखने में गर्व महसूस किया। फ्लिंटाफ अब बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स टीम के मुख्य कोच होंगे।
Pic Credit : ANI
