Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

चैंपियंस ट्रॉफी से वर्ल्ड कप तक, जानें Team India का कब और कहां होगा बड़ा मुकाबला

Team India 2025 schedule

Team India 2025 schedule: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2024 उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहां मेंस टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, वहीं तीन वनडे मुकाबलों में से एक में भी जीत नहीं मिली।

इसके अलावा, भारतीय टीम को पहली बार अपने घर पर न्यूजीलैंड से 0-3 से टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न टेस्ट में हार के साथ भारतीय टीम ने 2024 का समापन किया।

वहीं विमेंस टीम को टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन साल का अंत उन्होंने वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करके किया।

अब, 2025 की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय क्रिकेट के फैंस जानने को बेताब हैं कि अगले साल टीम इंडिया का शेड्यूल क्या होगा।(Team India 2025 schedule)

तो चलिए भारतीय टीम के 2025 के शेड्यूल पर नजर डालते हैं। भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के अगले साल के पूरे शेड्यूल के बारे में बताने वाले हैं…

also read: मेलबर्न टेस्ट के बाद बड़ा फैसला, जसप्रीत बुमराह बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान!

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का 2025 का शेड्यूल

साल की शुरुआत में सिडनी टेस्ट

(3 से 7 जनवरी) पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चार मैच हो चुके हैं. सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया 3 से 7 जनवरी तक सिडनी में आमने-सामने होगी.

घर पर इंग्लैंड से लगातार 8 मैच

(22 जनवरी से 12 फरवरी तक)…ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद पुरुष टीम भारत लौट आएगी. कुछ दिनों के आराम के बाद भारत अपने घर पर इंग्लैंड से लगातार आठ मैच खेलेगी.

इनमें पांच टी-20 और तीन वनडे शामिल हैं. पहला टी20 22 जनवरी को कोलकाता, दूसरा टी20 25 जनवरी को चेन्नई, तीसरा 28 जनवरी को राजकोट, चौथा 31 जनवरी को पुणे और आखिरी टी20 दो फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

इसके बाद पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर, दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक और तीसरा 12 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025

(19 फरवरी से 9 मार्च तक)…इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद टीम इंडिया दुबई के लिए उड़ान भरेगी. 19 फरवरी से 9 मार्च तक ICC चैंपियंस ट्रॉफी दुबई और पाकिस्तान में खेली जाएगी.

भारत के सभी मैच दुबई में होंगे. भारतीय टीम पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश, दूसरा मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान और तीसरा मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

इसके बाद अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्वालीफाई करती है तो मुकाबला 4 मार्च को दुबई में और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर दुबई में ही मैच 9 मार्च को खेला जाएगा

IPL 2025(Team India 2025 schedule)

(14 मार्च से 25 मई तक)…चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होते ही इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत हो जाएगी. IPL 2025 का पहला मैच 14 मार्च को खेला जाएगा. वहीं फाइनल 25 मई को होगा.

WTC फाइनल (11-15 जून)

टीम इंडिया अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में एंट्री करती है तो वो दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. WTC फाइनल 11 से 15 जून तक लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. 16 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है.

टीम इंडिया खेलेगी 5 टेस्ट (20 जून से 4 अगस्त तक)

WTC फाइनल के बाद भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हो जाएगी. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया 20 जून से 4 अगस्त तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

पहला टेस्ट 20 से 24 जून तक लीड्स में, दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई तक बर्मिंघम, तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई लॉर्ड्स (लंदन), चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई तक मैनचेस्टर और आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल (लंदन) में खेला जाएगा.

Exit mobile version