Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आईसीसी रैंकिंग: ‘नंबर-1’ ऑलराउंडर बनीं अमेलिया केर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर ने टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में एक बार फिर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है।  

अमेलिया टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ दिन पहले ही केर टॉप पोजीशन पर लौटी हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं, जो आयरलैंड में हाल ही में हुई ट्राई-सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेली थीं।

न्यूजीलैंड की कप्तान के टॉप पर पहुंचने के बावजूद, ऑलराउंडर चार्ट में टॉप पर रहने की होड़ कड़ी बनी हुई है। केर के पास सिर्फ 5 रेटिंग प्वाइंट्स की बढ़त है। दोनों प्रभावशाली कप्तान 12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी पोजीशन के लिए मुकाबला करेंगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-2 में बनी हुई हैं।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है। टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद कौर ने टॉप 10 में वापसी की है। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। एलिस कैप्सी, जो सीरीज के निर्णायक मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी थीं, टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में 13 स्थान ऊपर चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

Also Read : विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 श्रमिकों की मौत

बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी हीथर नाइट चार स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ नंबर 1 T20I गेंदबाज के तौर पर उतरेंगी, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की सादिया इकबाल के मुकाबले नंबर 1 स्थान पर अपनी मामूली बढ़त बनाए रखी है।

टॉप 10 में इंग्लैंड की दो खिलाड़ियों, लॉरेन बेल और चार्ली डीन को फायदा हुआ है। लॉरेन बेल एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई हैं, जबकि चार्ली डीन चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको म्लाबा दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में केर और मैथ्यूज का दबदबा है, लेकिन स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस को भी फायदा हुआ है। बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ हालिया ट्राई-सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वह 9 पायदान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version