Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

IND vs AUS : रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे सिडनी टेस्ट? हिटमैन का बाहर होना तय…

IND vs AUS 5th test

IND vs AUS 5th test : क्या रोहित शर्मा सिडनी में 5वां टेस्ट नहीं खेलेंगे? क्या रोहित शर्मा का टेस्ट करियर खत्म हो गया? क्या अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके रोहित?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टेस्ट के शुरू होने से पहले कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि क्या रोहित शर्मा का टेस्ट करियर खत्म हो गया? या क्या उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया है?

ये सारे सवाल इसलिए उभर रहे हैं क्योंकि सिडनी से सामने आई तस्वीरों ने इस मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। सिडनी से सामने आई तस्वीरों ने ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया है।

रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर पहले से ही कुछ सवाल थे, लेकिन अब सिडनी टेस्ट से उनके बाहर होने के संकेत और भी मजबूत हो गए हैं।

रोहित अब टेस्ट क्रिकेट से अलविदा

इन तस्वीरों ने इस बात की ओर इशारा किया है कि रोहित शर्मा का स्वास्थ्य या फिटनेस स्तर शायद इस टेस्ट मैच के लिए उपयुक्त नहीं है।

इन तस्वीरों से मिले संकेतों के कारण क्रिकेट प्रेमी और विशेषज्ञ यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या रोहित शर्मा अब टेस्ट क्रिकेट से अलविदा लेने वाले हैं, या उनका सिडनी टेस्ट में न खेलना उनकी चोट या फिटनेस से जुड़ा हुआ है।

पिछले कुछ समय से हिटमैन रोहित शर्मा अपने फॉर्म में नजर नहीं आ रहे है। सिडनी में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच 5वां टेस्ट होना है। IND vs AUS के बीच 5वां टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट में बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत के झंडे गाढ़ें थे। लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है।

अब 5वें टेस्ट में सिडनी में यह देखना है कि अगर रोहित शर्मा ने कप्तानी की तो क्या टीम इंडिया जीत पाएगी? सिडनी से सामने आई तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मी इस टेस्ट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे…

सिडनी टेस्ट के भरोसे ही अब टीम इंडिया की आगे की यात्रा तय होगी। अगर टीम इंडिया सिडनी में सीरीज जीत जाती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह आसान हो जाएगी। अगर नहीं तो फिर आगे भगवान भरोसे….

also read: IND vs AUS: SCG में 47 जीत का इंतजार, सिडनी से खाली हाथ लौटेगी टीम इंडिया या टूटेगा इंतजार?

सिडनी टेस्ट में रोहित के नहीं खेलने पर सस्पेंस

सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के नहीं खेलने पर सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है। सिडनी से सामने आई ताजा तस्वीरों ने इस मामले को और तूल दे दिया है। इन तस्वीरों से जो संकेत मिले हैं, वे रोहित शर्मा के टेस्ट करियर के लिए अच्छे नहीं दिखाई देते।

इन तस्वीरों में रोहित शर्मा का फिटनेस स्तर और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, टीम के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

लेकिन इन तस्वीरों के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा को लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा या वह जल्दी ही मैदान में वापसी करेंगे।

यह स्थिति उनकी आगामी टेस्ट सीरीज और भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान के बारे में कई सवालों को जन्म दे रही है।

फील्डिंग प्रैक्टिस की तस्वीरों में छुपा राज

सिडनी में टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने अपनी फील्डिंग प्रैक्टिस की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।

इन तस्वीरों में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। रोहित आमतौर पर स्लिप में फील्डिंग करते हैं, लेकिन इस बार प्रैक्टिस के दौरान वह दिखाई नहीं दिए।

जहां बाकी खिलाड़ी जैसे कोहली, राहुल, नीतीश रेड्डी, और यशस्वी जायसवाल अपनी-अपनी जगह पर स्लिप में फील्डिंग करते नजर आए, वहीं शुबमन गिल ने उनकी जगह पर फील्डिंग का अभ्यास किया।

रोहित शर्मा की यह गैरमौजूदगी अब चर्चा का मुख्य विषय बन चुकी है, खासकर जब पहले से ही उनके स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

कप्तान के अलावा सभी खिलाड़ी मौजूद

सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले टीम इंडिया ने फील्डिंग प्रैक्टिस की, जिसमें कोहली, राहुल, नीतीश रेड्डी, और यशस्वी जायसवाल ने अपनी-अपनी जगह पर स्लिप में फील्डिंग की।

यहां तक कि शुबमन गिल को भी स्लिप में फील्डिंग करते हुए देखा गया। लेकिन, रोहित शर्मा इस दौरान वहां नजर नहीं आए, जिससे सवाल उठने लगे हैं।

अगर ऐसी तस्वीरें सामने आएंगी, खासकर जब पहले से ही रोहित शर्मा के फिटनेस और टेस्ट मैच में उनकी भागीदारी को लेकर चर्चा हो रही हो, तो निश्चित तौर पर सवाल उठना लाजिमी है।

उनकी गैरमौजूदगी ने इस मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है, और क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल है कि क्या रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं।

दोनों तस्वीरों में कप्तान गायब

सिडनी से दो नई तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा के लिए हालात विपरीत हो सकते हैं।

पहली तस्वीर में गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह को ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक-दूसरे से गंभीर बातचीत करते देखा गया, जो काफी देर तक चली। दूसरी तस्वीर में गंभीर को अजीत अगरकर के साथ गहन मंथन करते हुए देखा गया।

इन दोनों तस्वीरों का असली सच तो अभी तक सामने नहीं आया, लेकिन चीफ सेलेक्टर और उपकप्तान के साथ गंभीर का लंबी बातचीत करते दिखना और टीम के कप्तान का वहां न होना सवालों को जन्म देता है।

ऐसे संकेतों से यह सवाल उठता है कि क्या रोहित शर्मा के लिए सिडनी टेस्ट में खेलने के अवसर घट गए हैं या कोई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है।

हेड कोच क्यों बेखबर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गौतम गंभीर से रोहित शर्मा के खेलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे टालते हुए कहा कि प्लेइंग इलेवन पर फैसला टॉस के वक्त होगा।

यह बयान कई सवाल खड़े करता है, खासकर तब जब टीम के कप्तान के खेलने और न खेलने की बात हेड कोच को कैसे नहीं पता हो सकती है।

यह स्थिति रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट में खेलने को लेकर और भी अधिक संदेहास्पद बना देती है। यदि कप्तान के खेलने का फैसला टॉस के समय ही होना है, तो इसका मतलब क्या है?

क्या रोहित की फिटनेस या अन्य कारणों से उनकी जगह पर विचार हो रहा है? यह सवाल अब क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

रोहित शर्मा की जगह गिल को मौका?

सिडनी के बैटिंग नेट्स में रोहित शर्मा ने अभ्यास तो किया, लेकिन वहां पर शुभमन गिल भी उतनी ही मुस्तैदी के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए।

इन तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि क्या सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं। दोनों के बीच इस समय की प्रैक्टिस से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि अंतिम ग्यारह में कौन रहेगा।

अब, इस सवाल का असली जवाब गौतम गंभीर के बयान के अनुसार, टॉस के वक्त ही मिलेगा। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि क्या रोहित शर्मा टीम में शामिल होते हैं या शुभमन गिल को मौका मिलता है।

Exit mobile version