Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर लगा जुर्माना

अंतरराष्ट्रीय क्रिकैट परिषद (आईसीसी) ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए भारत के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

शनिवार को खेले गये इस मैच में भारत निर्धारित समय से चार ओवर पीछे पाया गया, जबकि वेस्टइंडीज दो ओवर पीछे रहा। इसी आधार पर दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया गया। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय में जितने ओवर कम फेंके जाते हैं, प्रति ओवर पांच प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।

Also Read : पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

वेस्टइंडीज न्यू चंडीगढ़ वनडे में 0-2 से पीछे रहते हुए उतरा था। उसे तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे और गुवाहाटी में हुए दूसरे वनडे में आठ-आठ विकेट से हार मिली थी। दूसरे मैच में भारत ने रिकॉर्ड लक्ष्य का सफल पीछा कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। तीसरे मैच में कप्तान शाई होप ने 143 गेंदों में नाबाद 162 रन की शानदार पारी खेली। उनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 351 रन के लक्ष्य को पार करते हुए वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज कर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो भारत के कप्तान शुभमन गिल और होप दोनों ने बल्ले से यादगार सीरीज खेली। गिल ने 110, नाबाद 223 और एक रन की पारियां खेलकर सीरीज में सबसे अधिक 334 रन बनाए, जबकि होप ने 12, 104 और नाबाद 162 रन की पारियों की मदद से 278 रन बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version