ब्रिस्बेन। भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैच आज मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस नहीं हुआ और मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा।
महिला विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होना है। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ है जबकि पाकिस्तान ग्रुप बी में थाईलैंड, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ है।
टूर्नामेंट की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में ग्रुप ए के मुकाबले से होगी। दिन के अन्य अभ्यास मैचों में बंगलादेश और थाईलैंड के बीच मुकाबला ब्रिस्बेन में बिना कोई गेंद फेंके रद्द रहा। एडिलेड में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से पराजित किया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 41 रन से हराया।
भारत-पाकिस्तान महिला टीम का अभ्यास मैच रद्द
और पढ़ें
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...