Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ऑस्ट्रेलिया ए से 416 रन पीछे भारतीय टीम, इकाना स्टेडियम में श्रेयस अय्यर पर होगी नजर

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे अनाधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए थे। 

भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और नारायण जगदीसन ने की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। ईश्वरन 58 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। खेल समाप्त होने के समय जगदीसन 95 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 50 और साई सुदर्शन 27 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से अभी 416 रन पीछे है।

Also Read : “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान में सम्मिलित हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोश फिलिप ने शतक लगाया। कोंस्टास ने 144 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। फिलिप महज 87 गेंद पर 4 छक्के और 18 चौके की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज कैंपबेल केलावे ने 97 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88, कूपर कोनोली ने 84 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 और लियाम स्कट ने 122 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। जेवियर बार्टलेट 24 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। बार्टलेट ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। 

तीसरे दिन का जब खेला शुरू होगा तो नारायण जगदीसन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर पर सबकी नजर रहेगी। वनडे के बाद अय्यर टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम होगा। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version