खेल समाचार

Tokyo Olympics 2020 में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, जापान को 5-3 हराया

Share
Tokyo Olympics 2020 में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, जापान को 5-3 हराया
नई दिल्ली | Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारतीय हॉकी टीम ने पूल ए मैच में जापान को 5-3 से हरा (Indian Hockey Team Beat Japan) दिया है। ऑस्ट्रेलिया से मिली पराजय के बाद भारतीय टीम ने अपने सभी मैच सावधानी पूर्वक खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्पेन, अर्जेंटीना के बाद आज जापान को भी मात दे दी है। टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी कर रहे जापान की हाॅकी टीम इस ओलंपिक में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ये भी पढ़ें:- क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु की धमाकेदार जीत, पदक पक्का करने के एकदम करीब ये रहे जापान के खिलाफ जीत के हीरो Indian Hockey Team Beat Japan: भारतीय पुरूष हाॅकी टीम की ये लगातार तीसरी जीत है, जबकि टोक्यो ओलंपिक में चौथी विजय है। भारतीय टीम ने काफी आत्मविश्वास के साथ जापान के खिलाफ मैच खेला और जापानी खिलाड़ियों पर भारी रही। भारत के लिए गुरजंत सिंह ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल दागे। वहीं टीम की जीत में सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांता शर्मा ने 1-1 गोल किया। ये भी पढ़ें:- चांदी को सोने में बदलने के लिए पीवी सिंधु सेमीफाइनल में दुनिया की नम्बर एक ताई त्ज़ु यिंग से भिड़ेगी भारतीय टीम ने पहला हाफ खत्म होने तक 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। बाद में दूसरे हाफ में भारत ने और भी दमदार प्रदर्शन करते हुए दागे 3 गोल कर भारत को विजय दिला दी। टीम ने अपनी चैथी जीत हासिल कर ली। महिला हाॅकी टीम ने भी आयरलैंड को 1-0 से हराया वहीं दूसरी ओर, महिला हाॅकी टीम ने भी आज नवनीत कौर के गोल की मदद से आयरलैंड को 1-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं। ये भी पढ़ें:- पीवी सिंधु भी सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान की अकेन यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारत की पदक की उम्मीद को बनाए रखा है।
Published

और पढ़ें