Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

श्रीलंका दौरे के लिए जल्द होगी भारतीय टीम की घोषणा

नई दिल्ली। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कार्यकाल टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के साथ शुरू हो जाएगा। कोच की कमान संभालते ही गंभीर एक्शन मोड (Action Mode) में नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा बुधवार को हो सकती है। सपोर्टिंग स्टाफ सहित टीम के कप्तान को लेकर गंभीर ने बीसीसीआई (BCCI) को कई सुझाव दिए हैं। टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने जिम्बाब्वे को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। अब टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है, जहां तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।

इस सीरीज के साथ बतौर मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कार्यकाल टीम इंडिया के साथ शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, इस दौरे के लिए टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है। टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद भारतीय टीम को नए कप्तान की तलाश है। हालांकि नए कप्तान की दावेदारी की रेस में हार्दिक (Hardik) ही सबसे आगे चल रहे हैं। सूर्यकुमार को नई जिम्मेदारी दिए जाने के पीछे हार्दिक की इंजरी की समस्या बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि, सूर्यकुमार पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार के हाथ में ही भारतीय टीम का नेतृत्व था।

वहीं घरेलू सर्किट में भी सूर्यकुमार (Suryakumar) मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। बुधवार को चयन समिति आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकती है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के साथ ही होनी है। तीन टी20 मैच पल्लेकेले और जबकि तीन वनडे मैच (One Day Match) कोलंबो में खेले जाएंगे। यह दौरा गौतम गंभीर के लिए भी बतौर भारतीय कोच पहला दौरा होगा। गंभीर को राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हाल ही में टीम इंडिया का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:

उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने लिया फीडबैक

रॉयल एनफील्ड: भारत में 2.39 लाख रुपये में गुरिल्ला 450 लॉन्च

Exit mobile version