Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी20 टीम का ऐलान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। अनुष्का शर्मा को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होना  

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका की धरती पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी अगुवाई हरमनप्रीत कौर करती हुई नजर आएंगी। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे। इसके बाद अगले दो टी20 मुकाबलों की मेजबानी जोहान्सबर्ग करेगा, जो 22 और 25 अप्रैल को खेले जाने हैं। सीरीज का अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाना है।

गुजरात जायंट्स की 22 वर्षीय ऑलराउंडर अनुष्का को महिला प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह ऑक्शन में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी रही थीं। अनुष्का राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रही थीं। फरवरी में ऑस्ट्रेलिया टूर पर वापसी करने के बाद भारती फुलमाली ने अपनी जगह बनाए रखी है। फुलमाली के होने से टीम के मिडिल ऑर्डर में गहराई नजर आ रही है। तेज बॉलर काश्वी गौतम को भी टीम में शामिल किया गया है। काश्वी रेणुका ठाकुर और अरुंधति रेड्डी के साथ मिलकर भारत के तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत प्रदान करेंगी।

Also Read : पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्नेह राणा को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा और अमनजोत कौर को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। वैष्णवी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा रही थीं। इस सीरीज को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होनी है। साउथ अफ्रीका और भारत को टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और क्वालिफायर की दो टीमों के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20 – 17 अप्रैल, डरबन

दूसरा टी20 – 19 अप्रैल, डरबन

तीसरा टी20 – 22 अप्रैल, जोहान्सबर्ग

चौथा टी20 – 25 अप्रैल, जोहान्सबर्ग

पांचवां टी20 – 27 अप्रैल, बेनोनी

Pic Credit : ANI

Exit mobile version