नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम का तीन देशों के साथ होने वाले पहले मुकाबले में आज सर्बिया से सामना होगा। भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम को तुर्की में सर्बिया, रूस और यूक्रेन के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज सर्बिया से होना है।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम का कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद यह पहला विदेशी दौरा है। इस दौरे से वह 2022 में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप की तैयारियां शुरु करेगी।
महिला फुटबॉल टीम पिछले दो महीने से गोवा में तैयारी कर रही थी। कोच मयमोल रॉकी को विश्वास है कि शिविर से कोचिग स्टाफ को खिलाड़ियों का आकलन करने का अच्छा अवसर प्राप्त हुआ।
सर्बिया के बाद महिला टीम 19 फरवरी को रूस और 23 फरवरी को यूक्रेन से भिड़ेगी। डिफेंडर आशालता देवी का मानना है कि ऐसी मजबूत यूरोपियन टीमों के खिलाफ खेलने से टीम की एएफसी महिला एशिया कप के लिए अच्छी तैयारी होगी।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहले मुकाबले में सर्बिया का करेगी सामना
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...