नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंजाब में अपनी बुआ के परिवार हमले की जांच की मांग करते हुए मंगलवार को खुलासा किया कि उनके फूफा के बाद अब उनकी बुआ के लड़के की भी मौत हो गयी। यह 33 वर्षीय खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होने के बाद पिछले हफ्ते स्वदेश लौट आया था। आईपीएल 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।
रैना ने ट्विटर पर दिये गये अपने बयान में हालांकि यह नहीं बताया कि उनका आईपीएल से वापस लौटने का कारण यह हमला था। पठानकोट में उनकी बुआ के परिवार पर हमला लूट का मामला माना जा रहा है। उन्होंने कहा, पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ वह भयावह है। मेरे फूफा की हत्या कर दी गयी, मेरी बुआ और दोनों भाईयों (बुआ के लड़कों) को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दुर्भाग्य से मेरा भाई भी कई दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद चल बसा। मेरी बुआ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। रैना के परिजनों पर पंजाब के पठानकोट जिले के थरियाल गांव में 19 और 20 सितंबर की रात को हमला किया गया था।
रैना ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को टैग करते हुए लिखा, आज तक हमें पता नहीं कि उस रात क्या हुआ था और किसने ऐसा किया था। मैं पंजाब पुलिस से इस मामले पर गौर करने का आग्रह करता हूं। हम कम से कम यह जानने के हकदार तो हैं कि उनके साथ यह जघन्य कृत्य किसने किया। इन अपराधियों को और अपराध करने के लिये बख्शा नहीं जाना चाहिए। रैना ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
पंजाब में मेरे परिवार पर हमला की जांच ,जवाब जानने का हकदार हूं : रैना
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...