अबू धाबी। मयंक अग्रवाल ने अपनी टीम के कप्तान लोकेश राहुल से औरेंज कैप हथिया ली है। वहीं पर्पल कैप मोहम्मद शमी के पास है। मयंक और शमी की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को हालांकि कल मुंबई इंडियंस के हाथों 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में मयंक ने 25 रनों की पारी खेली और इसी के साथ मयंक के चार मैचों 246 रन हो गए हैं। वह अब सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में पहले स्थान पर है। राहुल मुंबई के खिलाफ 17 रन ही बना पाए। उनके कुल 239 रन हैं।
वहीं गेंदबाजी में शमी ने चार मैचों में आठ विकेट लिए हैं। उनके पीछे दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबादा हैं जिनके तीन मैचों में सात विकेट हैं। तीसरे नंबर पर चार मैचों में छह विकेट लेने वाले राहुल चहर हैं।
आईपीएल में औरेंज कैप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दी जाती है।
आईपीएल-13 : अग्रवाल के पास औरेंज कैप, शमी के पास पर्पल कैप
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...