दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब बेशक जीत नहीं पा रही हो लेकिन उसके कप्तान लोकेश राहुल बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने औरेंज कैप अपने पास ही रखी है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबादा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के युजवेंद्र चहल से पर्पल कैप हथिया ली।
राहुल के नाम 302 रन है जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस हैं जिनके नाम 282 रन हैं। पंजाब के ही मयंक अग्रवाल तीसरे स्थान पर हैं जिनके नाम 272 रन हैं।
गेंदबाजी में रबादा सबसे ऊपर हैं। उनके पांच मैचों में 12 विकेट हैं। उनके बाद चहल हैं। चहल के नाम पांच मैचों में आठ विकेट हैं। रबादा ने सोमवार रात को बेंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में ही चहल को पीछे छोड़ा। दिल्ली ने बेंगलोर को इस मैच में 59 रनों से हराया और इसी मैच में रबादा ने चहल को पीछे किया।
आईपीएल-13 : रबादा के पास पहुंची पर्पल कैप, राहुल के पास औरेंज
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...