खेल समाचार

IPL 2021 : मुंबई इंडियंस खिताब का प्रबल दावेदार, मुंबई को हराना मुश्किल : सुनील गावस्कर

ByNI Sports Desk,
Share
IPL 2021 : मुंबई इंडियंस खिताब का प्रबल दावेदार, मुंबई को हराना मुश्किल : सुनील गावस्कर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Sunil gavaskar का कहना है कि आईपीएल 2021 के इस सत्र में भी Mumbai Indians खिताब का प्रबल दावेदार है और उन्हें हराना मुश्किल है। और सभी खिलाडी फॉर्म में है इसलिए मुंबई टीम को हराना बहुत मुश्किल लग रहा है इसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी का क्रम बहुत अच्छा है इसे भी पढ़ें :- कोरोना के टीके के प्रति उत्साहित करने के लिए सीएम योगी की पहल – टीका लगवाएं और आराम फरमाएं गत विजेता मुंबई ने पांच बार IPL का खिताब जीता है और इस टीम में कई बेहतरीन भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। गावस्कर ने कहा कि मेरे ख्याल से मुंबई को हराना मुश्किल है। हमने देखा है कि उसके खिलाड़ी फॉर्म में हैं। Ishan Kishan and Suryakumar Yadav ने भी हाल ही में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। मुंबई के खिलाड़ियों ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा लिया, जहां देखा गया कि वे अच्छे फॉर्म में हैं। गेंदबाजी विभाग में Mumbai Indians के पास जहां जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज हैं, वहीं बल्लेबाज के तौर पर टीम में Rohit Sharma जैसा बल्लेबाज मौजूद है। इसके अलावा मुंबई के लिए राहत की बात यह भी है कि उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में लौट चुके हैं। गावस्कर ने कहा, हार्दिक ने जिस तरह वापसी की है वो ना सिर्फ Mumbai Indians के लिए बल्कि Indian cricket  के लिए भी महत्वपूर्ण है। World test championship का फाइनल जून में होना है। हालांकि इसमें अभी समय है। इसे भी पढ़ें :- IPL 2021 : पंत को कप्तानी मिलने पर इस महान खिलाड़ी ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया 
Published

और पढ़ें