IPL 2021 Schedule नई दिल्ली | आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 14वां सीजन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल मैचों के दौरान कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद स्थगित किए गए बाकी मैच अब 19 सितंबर से एक खेले जाएंगे। 14वें सीजन के बचे हुए 31 मैच दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे।
IPL 2021 के इस दूसरे चरण (IPL 2021 Phase 2) का पहला मैच 19 सितंबर को दुबई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। तो वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी दुबई में 15 अक्टूबर को होगा।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हाॅकी टीम को 7-1 से दी करारी शिकस्त, सिर्फ दिलप्रीत सिंह ही कर पाए एकमात्र गोल
10 से 13 अक्टूबर तक होगा क्वालीफायर राउंड
IPL 2021 Schedule: आईपीएल 2021 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई में होगा। 11 अक्टूबर को शारजाह में एलिमिनेटर मुकाबला होगा। वहीं 13 अक्टूबर को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Himachal Pradesh के किन्नौर में दर्दनाक हादसा, चट्टान खिसकर पर्यटकों के वाहन पर गिरी, 9 की मौत
कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे कई खिलाड़ी
गौरतलब है कि कड़ी सुरक्षा और बचाव के बाद भी कोरोना संक्रमण ने IPL 2021 में दस्तक दे दी थी। कोरोना के कारण कई खिलाड़ी पाॅजिटिव हो गए थे। जिसके बाद BCCI ने आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया था और इसके बाकी बचे मैचों को भारत की बजाय यूएई में कराने का फैसला किया था।
ये भी पढ़ें:- Corona Update: एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी, केरल में एक्टिव केसेज की संख्या ज्यादा
ये भी पढ़ें:- कर्मचारियों को हरियाणा सरकार का तौहफा, DA 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया