खेल समाचार

IPL 2022 : दर्द से परेशान हैं CSK के कप्तान MS Dhoni, हो सकते हैं IPL से बाहर...

ByNI Sports Desk,
Share
IPL 2022 : दर्द से परेशान हैं CSK के कप्तान MS Dhoni, हो सकते हैं IPL से बाहर...
नई दिल्ली | IPL 2022 CSK Dhoni : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेलने वाले हैं. सन्यास होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता और आईपीएल में उनके ओहदे को कम आंकने की गलती कोई नहीं करता. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जितनी बार आईपीएल जीता या है वह किसी भी कप्तान के लिए एक सपने जैसा है. इन सब से विपरीत ताजा खबर मिल रही है कि इस बार धोनी आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. यह खबर धोनी के प्रशंसकों के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए भी परेशानी वाली है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार धोनी को काफी तेज कमर दर्द है. इसी कारण ने उन्हें डॉक्टरों ने 4 से 5 हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी है. [caption id="attachment_249650" align="alignnone" width="500"] Image Source : IndiaTimes[/caption]

जडेजा कर सकते हैं कप्तानी...

IPL 2022 CSK Dhoni : यदि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर होते हैं तो उनकी जगह रविंद्र जडेजा ले सकते हैं. बताया गया है कि 4 से 5 हफ्ते के लिए अगर धोनी ना भी जाएं तो नहीं कम से कम 2 सप्ताह आराम करना ही होगा. ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ गई है कि शुरुआती मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जडेजा कप्तानी करें. धोनी के रहते हुए भी टीम फ्रेंचाइजी में इस बात के संकेत दिए थे कि धोनी के विरासत आने वाले समय में जडेजा संभालेंगे. इसे भी पढ़ें- UP Election Virel Girl : ‘पीली साड़ी’ वाली का एक बार फिर दिखा नया अवतार, अबकी बार दिखी भारतीय नारी के रूप में…

पहले भी कमर दर्द कर चुका है परेशान

IPL 2022 CSK Dhoni : बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी का कमर दर्द से बहुत पुराना नाता है और यह कोई पहला मौका नहीं जब वे इससे जूझ रहे हैं. आप सबको पता होगा कि महेंद्र सिंह धोनी अपने कैरियर में लंबे समय तक विकेट कीपिंग करते रहेंगे. इसके पहले भी कई बार वे सीएसके के कुछ मैचों में कमर दर्द के कारण बाहर हो चुके हैं. उस समय धोनी की जगह सुरेश रैना को कप्तानी करते हुए देखा जाता था. अब रैना की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेवारी रविंद्र जडेजा संभालेंगे. हालांकि जो भी हो धोनी के फैंस उन्हें अपने आखिरी आईपीएल में जरूर खेलता हुआ देखना चाहेंगे. इसे भी पढ़ें- टाइगर 3 में ‘फिर से दहाड़ने को तैयार’ सलमान खान और कैटरीना कैफ
Published

और पढ़ें