खेल समाचार

IPL 2022 : ट्वीट ने किया साफ कौन होगा महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी...

ByNI Sports Desk,
Share
IPL 2022 : ट्वीट ने किया साफ कौन होगा महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी...
नई दिल्ली | IPL 2022 CSK Dhoni : IPL 2022 में इस बार काफी कुछ बदलने वाला है. IPL की शुरुआत से अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते है महेंद्र सिंह धोनी का संभवत: आखिरी IPL हो सकता है. ऐसे में इस बात की चर्चा पिछले कुछ समय से जोरों पर है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होने वाला है. हालांकि यह बात काफी चर्चा में थी कि धोनी के बाद रविंद्र जडेजा ही CSK को लीड करेंगे. अब CSK के ट्वीट से यह चर्चा पूरी तरह से सही दिखती है. बता दें कि मेगा ऑप्शन के पहले चेन्नई सुपर किंग (CSK) ने रविंद्र जडेजा को नंबर वन खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया था और उसके बाद दूसरे नंबर पर सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया था.

फिलहाल नहीं है कप्तानी का अनुभव...

IPL 2022 CSK Dhoni : इस बात में कोई शक नहीं है कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. लेकिन यह बात भी सच है कि रविंद्र जडेजा को कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है. इधर महेंद्र सिंह धोनी 40 साल के हो चुके हैं और 2020 में ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में चेन्नई चाहती थी कि रविंद्र जडेजा महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के गुण सीखने ताकि आगे उनके उत्तराधिकारी के तौर पर वे टीम को लीड कर सकें. धोनी ने भी खुले मंच से कई बार फ्रेंचाइजी को इस बारे में कहा है कि वह भविष्य की ओर देखें. इसे भी पढ़ें- सेना दिवस : भारतीय सेना ने जैसलमेर में दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज फहराया 2011 में CSK के साथ जुड़े थे जडेजा IPL 2022 CSK Dhoni : रविंद्र जडेजा 2011 में चेन्नई सुपर किंग के साथ जुड़े थे. IPL की शुरुआत के बाद से महेंद्र सिंह धोनी लगातार CSK के लिए ही खेलते आए हैं. हालांकि बीच में लगे प्रतिबंध के कारण गैप हुआ था लेकिन जब भी पीली जर्सी मैदान पर पहुंची तो धोनी साथ थे. बता दें कि 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा, धोनी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड और मोईन अली को रिटेन किया है. इसे भी पढ़ें-Salute : बस ड्राइवर को आया दौरा, तो महिला ने 10 KM तक चलाई बस और अस्पताल में…
Published

और पढ़ें