Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आईपीएल 2026 नीलामी: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25 करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। 

मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित इस मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 64 करोड़ 30 लाख रुपए के पर्स के साथ उतरी है। नीलामी से पहले इस टीम के पास 13 खिलाड़ियों का स्लॉट शेष था। केकेआर के पास नीलामी से पहले 2 विदेशी खिलाड़ी थे। शेष स्लॉट में 6 विदेशियों को शामिल किया जा सकता है।

इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। दाएं हाथ के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को खरीदने में सबसे पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) ने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) इस बिड वॉर में कूद गया।

इस बीच केकेआर ने 2.80 करोड़ रुपये की बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने 13.40 करोड़ रुपए तक कैमरून ग्रीन को खरीदने की चाहत रखी।

Also Read : विजय दिवस पर शेख हसीना की चेतावनी

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 13.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस बिड वॉर में एंट्री मार ली। यहां से केकेआर और सीएसके के बीच अंत तक कैमरून ग्रीन को खरीदने की होड़ मची रही। आखिरकार, केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। अगले साल वह इतनी ही रकम पर आरसीबी की ओर से खेले, लेकिन लगातार तीसरे सीजन में फैंस उन्हें एक नई टीम की तरफ से खेलते देखेंगे।

कैमरून ग्रीन ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें 41.58 की औसत के साथ 707 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी की बात करें, तो कैमरून ग्रीन ने पिछले 2 सीजन में 41.50 की औसत के साथ 16 विकेट हासिल किए हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version