Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत के साथ ‘टॉप-4’ में जीटी

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन के छठे मैच में केकेआर की यह पांचवीं हार थी। वहीं जीटी ने अपने पांचवें मैच में तीसरी जीत हासिल की। 

जीटी और केकेआर के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका में थोड़ा बदलाव हुआ है। आइए देखते हैं कि जीत के बाद जीटी किस नंबर पर पहुंची है और अन्य टीमों का क्या हाल है।

पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हैं। आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, जीटी पांच मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, और सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

Also Read : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दी मंजूरी

दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

केकेआर को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच की वजह से मिला था। केकेआर को अभी भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

जीटी-केकेआर मैच के बाद शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप चली गई है। गिल के 4 मैचों की 4 पारियों में 251 रन हैं। वहीं, जीटी के ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। कृष्णा ने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version