खेल समाचार

मेडल की आस को झटका! डिस्कस थ्रो में सबसे बेस्ट प्रदर्शन के बावजूद पदक नहीं जीत पाई भारत की Kamalpreet Kaur

Share
मेडल की आस को झटका! डिस्कस थ्रो में सबसे बेस्ट प्रदर्शन के बावजूद पदक नहीं जीत पाई भारत की Kamalpreet Kaur
नई दिल्ली | टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत को पदक जीतने की आस को एक और झटका लगा है। भारत की डिस्कस थ्रो (Discus Throw) में कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूक (Kamalpreet Kaur Missed Medal) गई और मेडल की रेस से बाहर हो गई। वैलेरी ऑलमैन ने 68.98 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। Discus Throw में भारत की ओर से अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur) ने टोक्यो ओलंपिक में अपना बेस्ट परर्फोमेंस दिया, लेकिन इस शानदार प्रदर्शन को वह मेडल में तब्दील नहीं (Kamalpreet Kaur Missed Medal) कर सकी। हालांकि कमलप्रीत कौर का ओलंपिक में यह किसी भी भारतीय द्वारा डिस्कस थ्रो में सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है। ये भी पढ़ें:- भारत की गोलकीपर Savita Punia बनीं ‘द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’, ऑस्ट्रेलिया के मंसूबों पर फेर दिया पानी छठे नंबर पर रह गई कमलप्रीत, अमेरिका ने पाया पहला स्थान Kamalpreet Kaur डिस्कस थ्रो के फाइनल में छठे नंबर पर रही। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 63.70 मीटर का रहा। डिस्कस थ्रो का गोल्ड मेडल अमेरिका की वैलेरी ऑलमैन ने, सिल्वर मेडल जर्मनी की क्रिस्टिन पुडेन्जो ने और ब्रोंज मेडल क्यूबा की याइमे पेरेज ने जीता। Kamalpreet Kaur Qualified for Final ये भी पढ़ें:- भारत में हॉकी का इतिहास: अंग्रेजों द्वारा सिखाया गया, भारत ने दुनिया को जीत लिया टोक्यो ओलंपिक 2020 में अभी तक भारत ने दो मेडल अपने नाम किए हैं, वहीं एक पक्का मेडल पक्का कर लिया है। भारत को मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल और पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। इसके अलावा लवलीना बोरेगोहेन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल तो पक्का कर ही लिया है। वहीं दूसरी ओर, भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचकर भारत को पदक दिलाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। महिला हाॅकी टीम ने आज शानदार प्रदर्शन कर आॅस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
Published

और पढ़ें