नई दिल्ली | Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में (Kamalpreet Kaur Qualified for Final) जगह बना ली है। डिस्कस थ्रो क्वालिफिकेशन ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर ने अपने पहले प्रयास में 60.29 मीटर का थ्रो किया, और दूसरे प्रयास में 63.97 मीटर थ्रो किया। लेकिन तीसरे प्रयास में कमलप्रीत ने 64 मीटर के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया।
ये भी पढ़ें:- चीन में बीजिंग सहित 15 शहर कोरोना के ‘Delta Variant’ की चपेट में, हवाई सेवाएं रद्द, सरकार की बढ़ी चिंता
Kamalpreet Kaur ग्रुप बी में ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि अमेरिका की वालारी आलमैन ने 66.42 मीटर के साथ पहला स्थान पाया है। महिला डिस्कस थ्रो का फाइनल अब 2 अगस्त को होगा। इसमें 12 खिलाड़ी उतरेंगी।
ये भी पढ़ें:- Urvashi Rautela का ऐसा वर्कआउट फैंस ने नहीं देखा होगा कभी, Video में फिटनेस के सिखा रही गुर
भारत को अभी तक एथलेटिक्स में निराशा ही हाथ लगी है। अभी तक कोई भारतीय खिलाड़ी मेडल नहीं जीत सका है। ऐसे में अब कमलप्रीत कौर पर सभी की निगाहें टिक गई है। वहीं पुरुष जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से भी सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज! माकन ने हटाने के संकेत दिए
डिस्कस थ्रो- सीमा पूनिया बाहर हुईं
Olympic Games Tokyo 2020: वहीं दूसरी ओर डिस्कस थ्रो (discus throw) में भारत की सीमा पूनिया की टोक्यो ओलंपिक में चुनौती खत्म हो गई है। सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं सकी। क्वालीफिकेशन राउंड में सीमा पूनिया 16वें स्थान पर रहीं और ऐसे में सीमा पूनिया का टोक्यो ओलंपिक सफर समाप्त हो गया है।
ये भी पढ़ें:- Tokyo Olympic India 31 July : भारत को शनिवार से शुभ की उम्मीद, चार ओलंपिक पदक पक्का करने का मौका
ये भी पढ़ें:- Rajasthan: BJP नेता कैलाश मेघवाल पर किसानों का हमला, कपड़े फाड़े, राज्य में ये दूसरी घटना
डिस्कस थ्रो में Kamalpreet Kaur ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह, अब सभी को है पदक की उम्मीद
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...