Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी

New Delhi, May 17 (ANI): Delhi Capitals' KL Rahul celebrates his half-century during the Indian Premier League 2026 match against Rajasthan Royals at Arun Jaitley Stadium, in New Delhi on Sunday. (ANI Photo/Jitender Gupta)

टी20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट, बल्लेबाजी किसी भी क्रम पर करा लीजिए। केएल राहुल निराश नहीं करेंगे। केएल राहुल ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार फॉर्म अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में भी बरकरार रखी और पारी की शुरुआत करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया। 

शनिवार की सुबह भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए।

केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी वहीं से शुरू की, जहां आईपीएल में छोड़ी थी। लेकिन अंदाज टी20 वाला नहीं, टेस्ट वाला था। उन्होंने विकेट पर समय बिताया, सेट हुए और शॉट्स के लिए उपयुक्त गेंदों का इंतजार या फिर यूं कहें कि चयन किया।

राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। इसमें 11 बेहतरीन और दर्शनीय चौके शामिल थे। यह राहुल का 12 वां टेस्ट शतक था।

Also Read : वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन से ताजपुर में जश्न

भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर आ गए हैं। राहुल के साथ इस सूची में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय और पॉली उमरीगर हैं।

राहुल ने आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 41, साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ 67 रन की साझेदारी की। राहुल तीसरे विकेट के रूप में जब आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 247 रन था। पारी की शुरुआत करते हुए राहुल ने टीम के लिए बड़े स्कोर की एक मजबूत नींव रखी।

केएल राहुल की 68वें टेस्ट की यह 119वीं पारी थी। 12 शतक और 20 अर्धशतकों की मदद से राहुल 4,153 रन बना चुके हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version