nayaindia IPL 2023: आखिरी आईपीएल मैच इस मैदान में खेलेंगे धोनी, तैयारियों में ....
खेल समाचार

आखिरी आईपीएल मैच इस मैदान में खेलेंगे धोनी! तैयारियों में जुटा मैनेजमेंट

ByNI Sports Desk,
Share

नई दिल्ली | IPL 2023: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच क्रिकेट प्रेमियों में आईपीएल 2023 को लेकर भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि, इस बार महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार, आईपीएल का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा।

इन दिनों मीडिया में ये खासी चर्चा है कि, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा। ऐसे में सीएसके टीम मैनेजमेंट ने उनके इस आखिरी सीजन को यादगार बनाने के लिए तैयारि करना शुरू कर दिया है।

IPL 2023: इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार महेन्द्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है और वह अपने पसंदीदा मैदान पर इसका अंत करना चाहेंगे। गौरतलब है कि, धोनी इस बात को कहते हुए नजर आए हैं कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के मैदान पर अपने फैंस के सामने खेलना चाहते हैं। जिसके चलते टीम मैनेजमेंट चेपॉक में तैयारियां पूरी करने में जुटा है।
कोरोना काल के चलते पिछली बार बाहरी देशों में खेले गए आईपीएल मुकाबले इस बार भारत में ही खेले जाएंगे और हर टीम अपने घर में भी मुकाबला खेलेगी। ऐसे में अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाती है तो धोनी 14 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। हालांकि टीम को अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर ही खेलना होगा।

धोनी ने साल 2019 में आखिरी बार चेन्नई में खेला मुकाबला
IPL 2023: आपकों बता दें कि, अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेलने की इच्छा रखने वाले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की और से अपने घरेलू मैदान चेपॉक में आखिरी बार साल 2019 में आईपीएल मैच खेला था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें