Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मार्क कोल्स जिम्बाब्वे महिला टीम के मुख्य कोच नियुक्त किया गया

जिम्ब्बावे किकेट सोमवार को बताया कि कड़ी भर्ती प्रक्रिया के बाद मार्क कोल्स को महिला राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज जो दोनों टीमों के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, उम्मीद है कि उसमें न्यूजीलैंड के कोल्स जिम्बाब्वे टीम के कोच की भूमिका में नजर आयेंगे। कोल्स पहले पाकिस्तान और स्कॉटलैंड की महिला टीमों के मुख्य कोच रह चुके हैं और स्कॉटलैंड की पुरुष टीम की भी मदद कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने क्रिकेट पापुआ न्यू गिनी में हाई परफॉर्मेंस मैनेजर के तौर पर काम किया है और ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग कंसल्टेंसी की भूमिकाएं भी निभाई हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंगवा मुखुहलानी ने कहा, “मार्क कोल्स के पास अंतरराष्ट्रीय कोचिंग और हाई-परफॉर्मेंस का काफी अनुभव है, साथ ही उन्हें महिला क्रिकेट की जरूरतों की भी अच्छी समझ है। 

Also Read : अल्काराज़ पांचवीं बार और सबालेंका लगातार छठे साल क्वार्टर फ़ाइनल में

हमारे सीनियर और अंडर-19 स्ट्रक्चर में नियुक्त टेक्निकल और सपोर्ट स्टाफ़ के साथ मिलकर, हमें यकीन है कि वह हमें एक मजबूत टीम बनाने और लगातार सफलता के लिए एक स्पष्ट रास्ता तैयार करने में मदद करेंगे। हमें भरोसा है कि यह ग्रुप जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से मुकाबला करने में मदद करेगा।”

रंगारीराई मन्यांडे और ट्रेवर फिरी, कोल्स के अंडर क्रमशः असिस्टेंट कोच (बल्लेबाजी) और क्षेत्ररक्षक कोच के तौर पर काम करेंगे। जिम्बाब्वे का सामना शुक्रवार को पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका से होगा। ये सभी पाच मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएँगे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version