मुम्बई किकेट एसोसियेशन (एमसीए) ने टी-20 मुम्बई लीग के विस्तार के लिए बोली आमंत्रित की है। इसी के साथ पुरुषों की लीग के नौ-टीमों वाले टूर्नामेंट में बदलने का रास्ता साफ हो गया है।
एमसीए के अनुसार नई फ्रैंचाइज़ी नवी मुंबई इलाके का प्रतिनिधित्व करेगी, जिससे लीग की पहुंच और बढ़ेगी और मुंबई तथा उसके आस-पास के इलाकों के और ज़्यादा क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिलेगा। यह कदम जून में हुए लीग के सफल चौथे सीज़न के बाद उठाया गया है।
Also Read : विशाखापत्तनम में अल्लू अर्जुन ने लॉन्च किया एएए सिनेमाज
एमसीए ने एक बयान में कहा, “इस सीज़न में फैंस की ज़बरदस्त दिलचस्पी और कड़ा मुक़ाबला देखने को मिला, जिससे भारत के प्रमुख फ्रैंचाइज़ी-आधारित घरेलू टी-20 टूर्नामेंटों में से एक के तौर पर लीग की स्थिति और मज़बूत हुई है।”
दिलचस्पी रखने वाले लोग 10 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे के बीच मुंबई के चर्चगेट स्थित वानखेड़े स्टेडियम के क्रिकेट सेंटर में एमसीए कार्यालय से बोली के दस्तावेज़ हासिल कर सकते हैं।
Pic Credit : ANI
