खेल समाचार

RIP Milkha Singh : 'फ्लाइंग सिख' ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने जताया शोक

Share
RIP Milkha Singh : 'फ्लाइंग सिख' ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने जताया शोक
नई दिल्ली | Milkha Singh Passed Away: भारत के महान फर्राटा धावक (Sprinter) मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का शुक्रवार रात 11ः30 बजे निधन हो गया। उनकी हालत गुरूवार रात से ही खराब हो रही थी। तेज बुखार के साथ उनका आक्सीजन लेवल भी कम हो गया था। लेकिन मिल्खा सिंह एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आ चुकी थी, लेकिन 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की कोविड-19 (COVID-19) के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण हालत गंभीर हो गयी थी। पिछले रविवार को ही उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। milkha singh and his wife ये भी पढ़ें:- India vs New Zealand : बारिश ने धोया WTC Final का पहला दिन, जानें 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है कि, मिल्खा सिंह जी के निधन से, हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर कब्जा किया था और अनगिनत भारतीयों के दिलों में उनका एक विशेष स्थान था। उन्होंने अपने प्रेरक व्यक्तित्व से खुद को लाखों लोगों का प्रिय बना दिया। उनके निधन से आहत हूं। पीएम मोदी ने साथ में लिखा कि, अभी कुछ दिन पहले ही मेरी मिल्खा सिंह जी से बात हुई थी। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बातचीत होगी। कई नवोदित एथलीट उनकी जीवन यात्रा से ताकत हासिल करेंगे। उनके परिवार और दुनिया भर में कई प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ये भी पढ़ें:- भारत के महान धावक Milkha Singh का ऑक्सीजन लेवल गिरा, डाॅक्टरों की टीम कर रही निगरानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख भारत के राष्ट्रपति ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर संवेदना जताई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि, उनका दिल मिल्खा सिंह के निधन की खबर सुन कर दुख से भर गया है। मिल्खा सिंह के जीवन के संघर्ष और चरित्र की ताकत की कहानी भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने मिल्खा सिंह के परिवार के सदस्यों और फैंस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पद्मश्री से हुए सम्मानित मिल्खा सिंह ने एशियाई खेलों ( Asian Games) में स्वर्ण पदक के अलावा 1958 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भी मेडल हासिल किया। उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। milkha singh with family अमित शाह बोले- विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी वहीं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, भारत महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी, द फ्लाइंग सिख (Flying Sikh) के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म भी बनी भारत के इस महान खिलाड़ी के जीवन पर ‘भाग मिल्खा भाग’ (Bhag Milkha Bhag) फिल्म भी बन चुकी है। 2013 में फिल्म निर्माता राकेष ओमप्रकाश ने की इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा का किरदार निभाया था। milkha singh passed away
Published

और पढ़ें