रूस की युवा स्टार मीरा एंड्रीवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के खिलाफ बिना कोई सेट गंवाए डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीतकर अपने साल का समापन किया। इस जीत के साथ ही वह दुनिया में नंबर 2 पर पहुंच गईं है।
इंडियन वेल्स में रविवार को 19 साल की रूसी खिलाड़ी एंड्रीवा ने यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 7-5, 6-3 से हराया, और एंड्रीवा ने पूरे टूर्नामेंट में बिना एक भी सेट गंवाए 5-0 के रिकॉर्ड के साथ जीत हासिल की। नतीजों ने उन्हें करियर की सबसे अच्छी रैंकिंग दिलाने में मदद की, जो कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना से ठीक पीछे हैं ।
इस जीत के साथ ही एंड्रीवा बिना कोई सेट गंवाए फाइनल जीतने वाली 11वीं खिलाड़ी बन गईं, उनसे पहले क्रिस एवर्ट, मार्टिना नवरातिलोवा और सेरेना विलियम्स ने यह कारनामा कई बार किया था।
Pic Credit : UNI
