Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोंटी देसाई ने कनाडा के मुख्य कोच का पद छोड़ा

मोंटी देसाई ने पिछले सप्ताह के आखिर में कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद क्रिकेट कनाडा ने इस पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। देसाई ने मई में हेड कोच का पद संभाला था और दो क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज (एक घरेलू और एक स्कॉटलैंड में) में टीम की कमान संभाली थी। क्रिकेट कनाडा इस पद के लिए 28 अगस्त तक आवेदन स्वीकार करेगा। सीडब्ल्यूसी लीग 2 मैचों का अगला दौर 9 अक्टूबर से ओमान में ओमान और नेपाल के खिलाफ शुरू होना है।

देसाई ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा एक छोटा लेकिन सार्थक सफर। पिछले तीन महीनों में अंतरिम हेड कोच के तौर पर सेवा करने का मौका देने के लिए क्रिकेट कनाडा का आभारी हूं। हर माहौल आपको कुछ न कुछ सिखाता है। इस अनुभव ने मेरे इस विश्वास को और मजबूत किया है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन समय, भरोसे, तैयारी, मजबूत रिश्तों और सामूहिक जिम्मेदारी से ही आता है। खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं बने रिश्तों, सीखे गए सबक और योगदान देने के मौके के लिए आभार के साथ विदा ले रहा हूं। कनाडाई क्रिकेट की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना करता हूं।

Also Read : ईरान ने अमेरिका के साथ एक और अस्थायी संघर्ष विराम खारिज किया

कनाडा अभी लीग 2 अंक तालिका में छठे स्थान पर है और उनके अभियान में चार मैच बाकी हैं। तालिका की शीर्ष चार टीमें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए आगे बढ़ेंगी। 2019 में काम करने के बाद कनाडा के साथ देसाई का यह दूसरा कार्यकाल था।

देसाई ऐसे समय में टीम छोड़ रहे हैं जब कनाडाई क्रिकेट मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने टीम की कमान तब संभाली थी जब कनाडा फरवरी-मार्च में टी-20 विश्वकप में अपने चारों मैच हार गया था। इसके तुरंत बाद आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट ने टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू की, जिसमें कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच पर खास ध्यान दिया गया। यह भी पता चला कि आईसीसी के साथ “सदस्यता दायित्वों का गंभीर उल्लंघन” हुआ था, जिसके कारण गवर्निंग बॉडी ने पहले मई में क्रिकेट कनाडा को फंड देना बंद किया और फिर मई के आखिर में अहमदाबाद में हुई तिमाही बैठक के बाद उनकी एसोसिएट मेंबरशिप सस्पेंड कर दी। बोर्ड अभी भी निलंबित है और पिछले महीने एडिनबर्ग में हुई सालाना बैठकों के बाद आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा के लिए बहाली की कुछ शर्तें तय की हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version