Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

MS Dhoni: टायर ‘बेचते’ नजर आएंगे कैप्टन कूल, इस कंपनी के बने ब्रांड एम्बेसडर

MS Dhoni

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब टायर बेचते हुए दिखाई देंगे। इसका कारण यह है कि टायर बनाने वाली कंपनी यूरोग्रिप टायर्स ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी की ओर से इसका ऐलान किया गया है।

कंपनी ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूरोग्रिप ब्रांड और इसके सभी प्रोडक्ट्स का प्रचार करेंगे।

धोनी को ब्रांड एम्बेसडर टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीवी) पी. माधवन ने कहा कि हम एम. एस. धोनी का स्वागत करते हुए खुश हैं… एक ऐसी शख्सियत जो यूरोग्रिप टायर्स की विश्वसनीयता तथा प्रदर्शन के मूल्यों से मेल खाती है।

also read: IND vs AUS: पहली गेंद पर हिला टीम इंडिया का हौसला, यशस्वी जायसवाल के साथ बड़ा हादसा

धोनी ने कहा कि यूरोग्रिप जैसे ब्रांड के साथ जुड़ना वाकई रोमांचक है। यह एक ऐसी कैटेगरी है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है।

मोटरसाइकिल और राइडिंग के लिए मेरा प्यार मेरे क्रिकेट के सफर से बहुत पहले शुरू हुआ था और पिछले कुछ सालों में मुझे कई तरह की बाइक चलाने का मौका मिला है।

मजेदार राइड के लिए सही टायर जरूरी(MS Dhoni)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सुरक्षित और मजेदार राइड के लिए सही टायर चुनना बहुत जरूरी है।

इस क्षेत्र में यूरोग्रिप टायर्स की एक्सपर्टाइज सबसे अलग है। मैं यूरोग्रिप के साथ इस रोमांचक सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यूरोग्रिप टायर्स, 2, 3-पहिया और ऑफ-हाइवे टायरों में लीडिंग ब्रांड है।

also read: IND vs AUS 2nd Test: टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर धवस्त,इंडिया का छठा विकेट गिरा

Exit mobile version