Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

MS धोनी ने Champions Trophy 2025 के Promo में मचाया धमाल, दिखाया कूल अंदाज

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, और इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी पाकिस्तान कर रहा है।

इस मेगा इवेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों का स्क्वॉड घोषित हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।(Champions Trophy 2025)

इस बीच, चैंपियंस ट्रॉफी का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें भारत के सबसे सफल पूर्व कप्तान MS धोनी नजर आ रहे हैं।

बर्फीले पहाड़ों में धोनी का नया अवतार

इस नए प्रोमो में MS धोनी बर्फीले पहाड़ों में दिखाई दे रहे हैं। धोनी खुद को कूल करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हुए दिखते हैं।(Champions Trophy 2025)

इस दौरान धोनी कहते हैं, “जब कप्तान था तो कूल रहना आसान था, लेकिन फैन बनकर चैंपियंस ट्रॉफी को देखना नहीं।” धोनी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता आखिरी खिताब(Champions Trophy 2025)

चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल के बाद हो रही है। 2017 में आखिरी बार यह टूर्नामेंट खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। वहीं, भारत ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 2013 में MS धोनी की कप्तानी में जीता था।

read more: संन्यास के बाद भी AB de Villiers वापसी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे!

पहला मुकाबला पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

वहीं, बात करें टीम इंडिया की तो टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी। टीम इंडिया के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में होंगे।(Champions Trophy 2025)

Exit mobile version