Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कप्तान अमेलिया केर के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

Guwahati, Oct 10 (ANI): New Zealand Women's Amelia Kerr gets bowled by Bangladesh Women's Rabeya Khan during their ICC Women's World Cup 2025 match at Barsapara Cricket Stadium, in Guwahati on Friday. (ANI Photo)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान अमिलेया केर की विस्फोटक नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस मामले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ा। 

बुधवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वेलिंगटन में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वॉल्वर्ड्ट के 69, एनेके बॉश के 91, और कोले ट्रायन के 25 गेंदों पर बनाए 52 रन की मदद से 6 विकेट पर 346 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए इतिहास रचना था, क्योंकि महिला वनडे क्रिकेट में इतना बड़ा लक्ष्य पहले कभी हासिल नहीं हुआ था। न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर की शतकीय पारी के दम पर इतिहास रचा और 2 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। 

Also Read : सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी अमेलिया 139 गेंद पर 23 चौकों और 1 छक्के की मदद से 179 रन बनाकर नाबाद रहीं। केर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज इजी गेज ने 48 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। केर और गेज के बीच 5वें विकेट के लिए 120 रन की अहम साझेदारी हुई। 

मैच में एक समय ऐसा भी था जब न्यूजीलैंड को आखिरी 72 गेंदों में 97 रन की जरूरत थी। टीम के पास 5 विकेट होते हुए भी लक्ष्य पाना मुश्किल था, लेकिन अमेलिया ने छठे विकेट के लिए इजी शार्प (11 रन) के साथ 40 और जेस केर (14 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। 

न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 8 विकेट पर 350 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीता। अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। 

महिला क्रिकेट में इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम था। वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता था। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version