रांची। झारखंड में सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा के रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी (international hockey player) जस्टिन केरकेट्टा (Justin Kerketta) का शनिवार को हार्ट अटैक (heart attack) होने से निधन हो गया।
उनका जन्म 1947 में हुआ था। वे 1978 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करते थे वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद वे कई 1982से1998 तक तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग भी देते थे। तत्पश्चात वे कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में मकान बनाकर रहने लगे और किसी भी छोटे बड़े हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे।
कोलेबिरा के बरवाडीह विद्यालय में हर वर्ष होने वाले हॉकी प्रतियोगिता में भी भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देते थे आज उनके आकस्मिक निधन पर हॉकी झारखंड ,हॉकी सिमडेगा सहित कई खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है। मैं जब भी सिमडेगा जाता था कोलेबिरा में रुक कर उनसे मिलकर ही जाया करता था और उनसे कई मामलों में मार्गदर्शन भी लिया करता था।
हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिन केरकेट्टा के निधन से हम लोगों ने हॉकी के एक अभिभावक खो दिया है । जब भी हम लोग उन्हें आमंत्रित करते थे तो वे निश्चित समय देते थे और कहा करते थे कि आप लोगों के कार्य से मुझे काफी खुशी होती है निरंतर आप लोग इसी तरह कार्य करते रहें। उनके निधन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)
पूर्व हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
और पढ़ें
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...