
नई दिल्ली | Charanjit Singh passed away : हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता चरणजीत सिंह का का आज निधन हो गया. चरणजीत सिंह अपने अंतिम दिनों में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रह रहे थे. बताया गया है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया. उनकी उम्र 92 वर्ष के थे. हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर गुरूवार को गहरा शोक व्यक्त किया. बता दें कि दो बार के ओलंपियन, भारत के गौरवशाली दिनों का हिस्सा थे. एक करिश्माई हाफबैक, चरणजीत सिंह ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व किया था.
On behalf of Hockey India, we mourn the loss of a great figure of Indian Hockey, Shri Charanjit Singh.
May his soul Rest in Peace🙏 pic.twitter.com/PTb38lHDS6
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 27, 2022
फाइनल में पाकिस्तान दी थी मात
Charanjit Singh passed away : चरणजीत सिंह ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक ही फाइनल में पाकिस्तान को हराया. वह रोम में 1960 के ओलंपिक खेलों में रजत जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. 20 नवंबर 1929 को जन्मे चरणजीत सिंह कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून और पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र थे. अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपने शानदार करियर के बाद उन्होंने शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन विभाग के निदेशक के रूप में काम किया.
इसे भी पढें- Corona Relief: राजधानी दिल्ली में नए मामलों में राहत मिलने के बाद ‘वीकेंड कर्फ्यू’ और Odd Even व्यवस्था से मिली छूट…
अविश्वसनीय कौशल के लिए हमेशा किया जाएगा याद
Charanjit Singh passed away : चरणजीत सिंह के निधन पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि यह हॉकी बिरादरी के लिए एक दुखद दिन है. अपने बुढ़ापे में भी वह हर बार हॉकी के बारे में बातचीत करते थे और हर उस महान क्षण को याद करते थे जो भारत के हॉकी के सुनहरे दिनों का हिस्सा था. वह एक महान हाफबैक थे, जिन्होंने खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया. उनके अविश्वसनीय कौशल और मैदान के बाहर उनकी विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा.
इसे भी पढें-रोहित शर्मा के आने से राहुल की मुश्किलें बढ़ीं, ओपनिंग से बाहर…