खेल समाचार

जापान की ओसाका बनी ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

ByNI Sports Desk,
Share
जापान की ओसाका बनी ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
मेलबोर्न। जापान की नाओमी ओसाका ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए अमेरिका की जेनिफर ब्रॉडी को आज लगातार सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया। ओसाका का यह चौथा ग्रैंड स्लेम खिताब है। ओसाका ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने इससे पहले 2019 में भी ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ओसाका ने 2018 और 2020 में यूएस ओपन का खिताब जीता है। तीसरी सीड ओसाका ने 22वीं सीड ब्रॉडी को एक घंटे 17 मिनट में पराजित किया।
Published

और पढ़ें