पेरिस। अर्जेटीना के माउरिसियो पोछेटिनो को फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने क्लब के साथ 30 जून 2022 तक का करार किया है। पोछेटिनो के करार में एक साल के विस्तार का विकल्प है। 48 साल के पोछेटिनो का पीएसजी का इतिहास रहा है। वह 2001 से 2003 के बीच क्लब के लिए 95 मैच खेल चुके हैं और छह गोल भी किए हैं। वह क्लब के कप्तान भी रहे हैं।
पोछेटिनो ने करार के बाद कहा, मैं क्लब प्रबंधन का मुझमें भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। आप जानते हैं कि इस क्लब का मेरे दिल में अहम स्थान रहा है। मेरी क्लब के साथ शानदार यादें रही हैं। उन्होंने कहा, मैं क्लब में काफी महत्वकांक्षा के साथ आया हूं। मैं क्लब में मौजूद विश्व के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने को तैयार हूं।
पोछेटिनो बने पीएसजी के मुख्य कोच
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...