Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘मेजर लीग क्रिकेट’ खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे आर अश्विन

Dharamsala, Mar 09 (ANI): India's Ravichandran Ashwin holds up the ball after taking a five-wicket haul on Day 3 of the 5th Test match against England, at Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, in Dharamsala on Saturday. India won by an innings and 64 runs. (ANI Photo)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहते समय दिग्गज ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दुनिया के अन्य लीग में खेलने का अपना विकल्प खुला रखा था। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में इंजरी की वजह से नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह अमेरिका में खेली जाने वाली ‘मेजर लीग क्रिकेट’ में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे। 

रविचंद्रन अश्विन (आर अश्विन) ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है। 

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार के बाद अश्विन ने कहा एमएलसी ने हाल के सीजन खुद को एक बेहतरीन लीग के रूप में स्थापित किया है। लीग में विश्व स्तरीय खिलाड़ी आते हैं। इससे अमेरिका के घरेलू क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का हिस्सा बनने का मौका ऐसा था जिसे मैं हाथ से जाने नहीं दे सकता था।

उन्होंने कहा मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर यह जिम्मेदारी उठाना एक बड़ी बात है, जिसे मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मेरा पूरा ध्यान इस फ्रेंचाइजी को मैच जिताने और उसकी पहली चैंपियनशिप जीतने में मदद करने पर है।

Also Read : पिता बने अनुराग डोभाल ने दिखाई बच्चे की झलक

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के मुख्य कोच कैमरन व्हाइट ने कहा हम अश्विन जैसे कद के खिलाड़ी का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। जब आप मैच जिताने वाले खिलाड़ियों और क्रिकेट की समझ की बात करते हैं, तो दुनिया भर में उनका नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है।

उन्होंने कहा पहले भारतीय खिलाड़ी को टीम में शामिल करना हमारी फ्रेंचाइजी और पूरे एमएलसी के लिए एक बहुत बड़ा पल है, लेकिन सबसे पहले और सबसे जरूरी बात यह है कि वह हमें मैच जिताने में मदद करने के लिए टीम में शामिल हो रहे हैं। दबाव वाले हालात में उनका अनुभव और उनकी गेंदबाजी में विविधता पिच पर और नेट्स में हमारे लिए बहुत कीमती साबित होगी। मैं जल्द से जल्द कैंप में शामिल होकर उनके साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

आर अश्विन का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर और आईपीएल करियर बेहतरीन रहा है। भारत के लिए 65 टी20 मैचों में 72 विकेट लेने वाले अश्विन ने आईपीएल के 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं और लीग इतिहास के पांचवें सफलतम गेंदबाज हैं। अश्विन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। वह पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। 

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अपने सफर की शुरुआत 19 जून को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। यह मैच डलास, टेक्सास के पास स्थित ग्रैंड प्रेरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version