खेल समाचार

Ramiz Raja Out: पाक क्रिकेट में उथल-पुथल! रमीज राजा को PCB चेयरमैन पद से हटाया

ByNI Sports Desk,
Share
Ramiz Raja Out: पाक क्रिकेट में उथल-पुथल! रमीज राजा को PCB चेयरमैन पद से हटाया
नई दिल्ली | Ramiz Raja Out: पाकिस्तानी खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर रहे रमीज राजा को पाकिस्तान की नई सरकार ने बड़ा झटका दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार ने रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है। ये भी पढ़ें:- केएल राहुल से जल्द शादी करने जा रही एक्ट्रेस अथिया शेट्टी! इनको बनाया जा सकता है नया चेयरमैन Ramiz Raja Removed Chairman Post: पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, नए चेयरमैन के लिए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ सरकार की ओर से दो नए के नामों की घोषणा जल्द की जा सकती है। जिसमें नजम सेठी और शकील शेख को नया चेयरमैन बनाया जा सकता है। हालांकि चेयरमैन को हटाने के लिए गवर्निंग बोर्ड निर्णय लेता है। जिसके लिए 2 तिहाई बहुमत के बाद ही उसे पद से हटाया जा सकता है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हमेशा सरकार ही हस्तेक्षप करती आई है। बता दें कि रमीज राजा ने 1980 और 1990 के दशक में (कभी-कभी एक कप्तान के रूप में) पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कमेंटेटर रहे हैं। ये भी पढ़ें:- पलक तिवारी ने फिर पहन ली छोटी सी ड्रेस, पर इस बार पहले से हॉट… पद पर बने रहना चाहते थे रमीज Ramiz Raja Out: गौरतलब है कि, रमीज राजा पद पर बने रहना चाहते थे। वे भारत और पाकिस्तान सहित चार देशों का टूर्नामेंट कराना चाहते थे। रमीज राजा ने इससे पहले कहा था कि उन्हें सरकार की ओर से काम करने के लिए हरी झंडी मिल गई है लेकिन इमरान खान सरकार के जाने के बाद पाकिस्तान की नई सरकार ने रमीज राजा के लिए मुश्किल करते हुए उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया है। ये भी पढ़ें:- मानुषी छिल्लर ने पहना थाई स्लिट गाउन, पैरों पर अटकी सबकी निगाहें…
Published

और पढ़ें